Half Encounter in Ballia : गलत काम में शामिल युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Half Encounter in Ballia : गलत काम में शामिल युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ballia News : सिकन्दरपुर पुलिस टीम ने गो-तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मिली। गिरफ्तार अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। साथ ही थाना पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

सिकन्दरपुर थाना पुलिस खरीद से नदी की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, परंतु वह बिना रुके भागने के प्रयास में सड़क के बांयी पटरी पर बाइक समेत गिर पड़ा और पुलिस से घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।

पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश बृजेश पुत्र धर्मदेव प्रसाद (निवासी : मोहम्मदपुर थाना घोसी, मऊ) अपने साथी के साथ मिलकर 03 दिसम्बर 2025 की सुबह पिकअप से गोवंश को लादकर वध के लिए विहार ले जा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि यह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। घायल बदमाश बृजेश का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़े एनएससीटी ने 50-50 रुपए से की छह लाख की मदद, सह संस्थापक ने बताया संस्था का लक्ष्य

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Murder In Ballia : बलिया में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मचा हड़कम्प

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज