बलिया के समस्त प्रधानाध्यापक ध्यान दें ! बहुत महत्वपूर्ण हैं बीएसए का यह आदेश

बलिया के समस्त प्रधानाध्यापक ध्यान दें ! बहुत महत्वपूर्ण हैं बीएसए का यह आदेश

बलिया : यू-डायस पोर्टल के माध्यम से आटोमेटेड परमानेन्ट एकेडमिक एकाउन्ट रजिस्ट्री आपार आईडी सृजन को लेकर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। समस्त प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक के नाम से जारी पत्र में बीएसए ने महानिदेशक के पत्र का हवाला देते हुए बीएसए ने कहा है कि जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य सभी विद्यालय एक विशेष अभिभावक शिक्षक मीटिंग आहूत कर समस्त छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं माता-पिता से अनिवार्यतः सहमति लिखित रूप में लेते हुए सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी सात दिनों के अन्दर बनाना सुनिश्चित करें। शासन के इस महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य के प्रति किसी भी विद्यालय द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो सम्बन्धित के प्रति कार्यवाही करते हुए विद्यालय का यू-डायस कोड को बन्द करने के साथ ही साथ मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति कर दी जायेगी। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया