बलिया में युवक को ऐसे झपट ले गईं मौत
On



बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव निवासी टेंट व्यवसायी आनंद मौर्य (25) पुत्र राम अवध मौर्य की रविवार देर शाम दर्दनाक मौत हो गई। पतनारी गांव में पारस मौर्य के पुत्र के 24 नवंबर को होने वाले तिलक कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया जा रहा था। आनंद काम देखने पहुंचे थे। परिवार वालों ने बताया कि टेंट थोड़ा नीचा है, इसे ऊंचा करना है।
आनंद ने लोहे की पाइप को डंडे से सीधा करना शुरू किया, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप टच हो गई। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Jan 2026 22:47:13
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...


Comments