Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर

Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर

बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के उधौ दवनी गांव में मामूली विवाद के बीच बड़े भाई ने छोटे भाई पर खौलता तेल डाल दिया। इससे छोटा भाई बुरी तरह जल गया। पीड़ित शैलेन्द्र यादव ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग किया है।

तहरीर में बताया है कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी वक्त उसका बड़ा भाई महेन्द्र यादव, भाभी देव कुमारी, भतीजे सोनू यादव व दीपू यादव  दो अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचे और गाली गलौज देने लगे। वह कुछ समझ पाता, लाठी डंडों से मारने करने लगे। इसी बीच, जान से मारने की नीयत से महेन्द्र यादव के परिवार ने उस पर उबलता तेल फेंक दिया।

गर्म तेल पड़ते ही वह बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित ने किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसे शैलेन्द्र यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर मुख्य आरोपी महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

यह भी पढ़े प्रेमिका ट्रेन से कटी, 50 मीटर दूर फंदे से लटका मिला बॉयफ्रेंड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज