बलिया में महिला की मौत... अंतिम संस्कार को लेकर विवाद

बलिया में महिला की मौत... अंतिम संस्कार को लेकर विवाद

बलिया : एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद खड़ा हो गया। मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और शव का अंतिम संस्कार न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, विवाहिता पक्ष ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

मृतका के भाई अभिषेक गुप्ता की माने तो वर्ष 2024 में मेरी बहन की शादी शहर कोतवाली के सतनी सराय में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके कारण वह मानसिक रूप से बीमार हो गई और पिछले पांच माह से मायके में रह रही थी। लेकिन ससुराल वाले इलाज नहीं करवा रहे थे। जिसके कारण मजबूरी में मोहल्ले के लोगों से चंदा लेकर बहन का इलाज करवा रहा था।

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पूर्ण इलाज संभव नहीं हो पाया और ससुराल पक्ष से कोई मदद नहीं मिला। 27 दिसंबर 2025 को वाराणसी में मेरी बहन की मौत हो गई। जब शव लेकर ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया। जिसकी सतनी सराय चौकी पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। यही नहीं घंटों शव ससुराल पक्ष के दरवाजे पर पड़ा रहा। मृतका की माँ ने ससुराल पक्ष के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बना हुआ है। कौन अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेगा ? यह देर तक स्पष्ट नहीं हो सका था। 

यह भी पढ़े बलिया में राइस राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित