Ballia Police की बड़ी कार्रवाई : 80 हजार लीटर लहन और अवैध शराब की 20 भट्टियां ध्वस्त

Ballia Police की बड़ी कार्रवाई : 80 हजार लीटर लहन और अवैध शराब की 20 भट्टियां ध्वस्त

बलिया : रेवती थाना पुलिस ने सोमवार को घाघरा नदी के उस पार बिहार सीमा पर बड़ी कार्रवाई की। चौकी गोपालनगर डुमाईगढ़ और बिहार बार्डर पर दबिश देकर 80,000 लीटर लहन और 20 अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने अवैध कच्ची देशी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, नौसादर और फिटकिरी जैसी सामग्री भी मौके पर नष्ट कर दी। यह कार्रवाई अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा थी।

छापेमारी के दौरान मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता व सचिन सरोज, कांस्टेबल शैलेष कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल अजय चौधरी, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल धनन्जय यादव शामिल थे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित