यूपी-बिहार बार्डर पर बलिया पुलिस ने पकड़ी 17.70 लाख की शराब, चालक फरार

यूपी-बिहार बार्डर पर बलिया पुलिस ने पकड़ी 17.70 लाख की शराब, चालक फरार

बलिया : बिहार में शराब बंदी के बाद से यूपी की ओर से शराब तस्करी का धंधा अनवरत जारी है। गुरुवार की रात में जयप्रकाश नगर सेवादास की मठिया के पास बीएसटी बांध के नीचे बैरिया पुलिस ने पिकअप पर लोड 315 पेटी विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। हालांकि, कोहरे का फायदा उठाकर चालक भाग निकला।

क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि जय प्रकाश नगर पुलिस चौकी इंचार्ज मयंक कुमार अपने हमराहियों के साथ बैरिया थाना क्षेत्र के सीमा पर बिहार सीमा से नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बीएसटी बंधे पर एक सफेद रंग की पिकअप आती दिखाई दी। उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगा और सेवा दास के मठिया के निकट पिकअप बंधे से नीचे उतार कर खेत में चला गया।

आगे रास्ता नहीं दिखने पर चालक पिकअप से उतरकर फरार हो गया। बरामद शराब 2780 लीटर है, जिसकी कीमत लगभग 17 लाख 70 हजार रुपये है। मामले में पुलिस ने पिकअप मलिक नितेश कुमार यादव पुत्र हरेराम यादव (निवासी बड़का नगर, मुरलीछपरा, थाना दोकटी, बलिया) व अज्ञात चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। यह शराब किस गोदाम से उठाया गया था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

यह भी पढ़े मेरा बॉयफ्रेंड सिर्फ मेरा है... गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर दूसरी छात्रा को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े म्यूटेशन में लापरवाही पर बलिया डीएम का बड़ा एक्शन... इस कार्यालय के सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज