Ballia Crime News : युवक ने पार की हदें, युवती पहुंची थाने; पुलिस ने लिया एक्शन

Ballia Crime News : युवक ने पार की हदें, युवती पहुंची थाने; पुलिस ने लिया एक्शन

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दोकटी थाने पर  पंजीकृत दुष्कर्म व आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक, तीन जनवरी को वादिनी ने दोकटी पर मनोज यादव पुत्र भुवन यादव (निवासी इब्राहिमाबाद, थाना बैरिया, बलिया) के खिलाफ तहरीर दिया। आरोपी पर वादिनी के साथ अनैतिक कृत्य करना, मना करने पर अश्लील फोटो/वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करना तथा धमकी देने का आरोप है। दोकटी थाना पुलिस ने धारा 64/351(3) बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की।

विवेचक निरीक्षक अपराध बैरिया अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त मनोज यादव पुत्र भुवन यादव को इब्राहिमाबाद फायर ब्रिगेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार व कां. विजय पटेल भी शामिल रहे।

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया का जितेंद्र हत्याकांड : मर्डर के बाद घर में दफनाया था शव, धर्मेंद्र को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...