Ballia में नाबालिग लड़की से बलात्कार, फरार अभियुक्त के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा

 Ballia में नाबालिग लड़की से बलात्कार, फरार अभियुक्त के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएस की कार्यवाही की है। इस अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विद्या भवन नरायनपुर निवासी राजकुमार चौहान पुत्र सुबाष चौहान के खिलाफ धारा 70 (2), 61 (2), 352, 351 (3) बीएनएस व 5जी/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25000 रुपया ईनम घोषित किया है। फरार राजकुमार न्यायालय के समक्ष भी उपस्थित नहीं हो रहा हैं। न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएस के तहत उद्घोषणा की गयी।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान व अन्य दृश्य स्थानों पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर और आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी। यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता हैं तो उसकी चल सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर विवेचक प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े 'अंधा युग' से संकल्प रंगोत्सव का आगाज़, बलिया के रंगमंच को मिली नई ऊंचाई

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia Education : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में दिखी 'सृजन शक्ति' की अद्भुत छटा, कुलपति ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज