वंदे मातरम का 150 वर्ष : बलिया में छात्रों की रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

वंदे मातरम का 150 वर्ष : बलिया में छात्रों की रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

बलिया : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड टीम तथा एएसएम कॉन्वेंट स्कूल, सुखपुरा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

IMG-20251108-WA0044


जिलाधिकारी ने कहा कि “वंदे मातरम्” हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को इसके इतिहास और महत्व को समझकर अपने जीवन में उतारना चाहिए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुई। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों और नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक हादसा : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई रेफर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित