भीषण Road Accident : बारात से लौट रही माजदा की ट्रेलर से टक्कर , 17 लोगों की मौत

भीषण Road Accident : बारात से लौट रही माजदा की ट्रेलर से टक्कर , 17 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगोली गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारात से लौट रही एक माजदा वाहन (CG 04 MQ 1259) की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम चटौद थाना विधानसभा क्षेत्र के निवासी स्वराज माजदा वाहन में सवार होकर थाना खरोरा के बाना बनारसी चौथिया-छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर सारागांव के पास यह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर के बाद माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक साल से कम उम्र के बच्चे की भी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

बताया जा रहा है कि हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित चैथिया कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात ही सभी घायलों को खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित