महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ने वाले 'मनबढ़' का ऐसे निकला जुलूस

महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ने वाले 'मनबढ़' का ऐसे निकला जुलूस

CG News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित तमनार में प्रदर्शन के दौरान एक लेडी कॉन्स्टेबल के साथ बर्बरता हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के रौंगटे खड़े हो गए थे। लेडी कॉन्स्टेबल की आरोपियों ने वर्दी फाड़ दिया था। वह इज्जत की भीख मांग रही थी। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी चित्रसेन साहू समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस मनबढ़ का जुलूस निकाला है।

दरअसल, वायरल वीडियो में चित्रसेन साहू ने ही लेडी कॉन्स्टेबल के साथ मनबढ़ई की थी। वह बार-बार महिला को घसीट रहा था। साथ मारने के लिए चप्पल दिखा रहा था। रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उस का हाल शहर को दिखाया है। महिला पुलिसकर्मियों ने उसके गले में चप्पलों की माला पहनाई। साथ ही हाथों में हथकड़ी डालकर सड़क पर जुलूस निकाला गया।

बाद में बनियान भी फाड़ दी गई। जुलूस जमुनाहिंद चौक से जिला न्यायालय तक निकाला गया। पुलिस इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। मामला 27 दिसंबर का है, जब तमनार ब्लॉक के CHP चौक में चल रहे आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इसी दौरान महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी और हिंसा की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल होते ही आक्रोश फैल गया था।

 

यह भी पढ़े इंसानियत अभी जिन्दा है : बीएसए बनें जरिया, आजमगढ़ से मुस्कुराते हुए घर पहुंचा बलिया का मुकेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर