मेरा बॉयफ्रेंड सिर्फ मेरा है... गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर दूसरी छात्रा को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल

मेरा बॉयफ्रेंड सिर्फ मेरा है... गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर दूसरी छात्रा को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल

Viral Video News : दो लड़कियों के बीच सड़क पर जंग छिड़ गई। जमकर जूतमपैजार हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा है। वीडियो में एक छात्रा दूसरी छात्रा को सरेआम बेल्ट से पीटती नजर आ रही है। इस दौरान उनके आसपास छात्र-छात्राओं की भीड़ भी दिखाई दे रही है। 

ये मामला परतापुर बाईपास स्थित एक कॉलेज से सामने आया है, जहां बीबीए की परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होने के बाद जब सभी कॉलेज परिसर से बाहर निकल रहे थे, तभी एक छात्रा ने पास से गुजर रहे छात्र पर कोई कमेंट कर दिया। छात्र के साथ मौजूद उसकी गर्लफ्रेंड को यह बात नागवार गुजरी। पहले दोनों के बीच बहस हुई और फिर विवाद हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज के मेन गेट के पास गुस्साई छात्रा ने अपनी बेल्ट निकालकर दूसरी छात्रा पर हमला कर दिया। पीड़ित छात्रा खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश करती रही, लेकिन हमलावर उसका पीछा कर लगातार मारती रही। वायरल वीडियो में एक छात्र बीच-बचाव करने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन उसकी कोशिश नाकाम रहती है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे। कॉलेज के सुरक्षाकर्मी भी वहीं खड़े नजर आए, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। यही वीडियो बाद में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया तो ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस तक पहुंचा।  पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों छात्राओं की पहचान की जा रही है। कॉलेज प्रशासन से भी जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित