पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मानला हजरतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनपुरा गांव का है, जहां सोमवार की सुबह युवक और किशोरी के शव बेर के पेड़ से लटका मिलने से हड़कम्प मच गया। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए हैं।

गांव बमनपुरा निवासी अर्जुन (21 वर्ष) पुत्र ठकुरी खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। अर्जुन का प्रेम प्रसंग एक किशोरी (17 वर्ष) से था। दोनों स्वजातीय थे। प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग की भनक दोनों के परिवारों को थी। रविवार रात करीब 12 बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। इसके चलते किशोरी के परिजन युवक के घर गए, लेकिन अर्जुन घर पर नहीं मिला। किशोरी के परिजनों ने अर्जुन पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद अर्जुन व किशोरी के परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन दोनों का गांव में कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार सुबह सात बजे गांव की एक महिला गोबर डालने जा रही थी। जहां गांव के बाहर बेर के पेड़ पर युवक व किशोरी का शव लटका देखा। महिला ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रेमी युगल के परिजन रोते बिलखते मौके पहुंच गए। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसओ देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी भी पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

यह भी पढ़े खराब मिल रही थी इस विभाग की रैंकिंग, बलिया डीएम ने रोका 'साहब' का वेतन

पुलिस को जांच में पता लगा है कि प्रेमी युगल करीब डेढ़ साल से मोबाइल फोन पर एक दूसरे से बात कर रहे थे। किशोरी व युवक के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकने के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है। बेर की पेड़ पर युवक का शव उसके गमछे से लटका मिला है। किशोरी का शव दुपट्टे से लटका मिला है। पेड़ की डाल पर लटके दोनों शव में कुछ दूरी का फैसला था।

यह भी पढ़े 11 August Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिलेगी पेंशनर भवन की सौगात Ballia News : पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिलेगी पेंशनर भवन की सौगात
बलिया : पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए जिला कोषागार के पास पेंशनर भवन बनकर तैयार हैं, जिसका...
इन तीन प्रश्नों पर विचार करें
BSF Constable Recruitment 2025 : बीएसएफ कांस्टेबल के 3588 रिक्त पदों के लिए तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन
UP Police SI Bharti : यूपी पुलिस में 4542 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिएं कब तक कर सकते हैं आवेदन  
13 August Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : स्कूल मर्जर के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, पूछा ये सवाल
Ballia News : पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत