Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में किशोर की मौत, युवक रेफर

Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में किशोर की मौत, युवक रेफर

बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी पश्चिम टोला निवासी दो युवक रविवार की देर रात बहादुरपुर चट्टी से वेटर का काम कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पवन पासवान (15) पुत्र मकाऊ पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठ्ठू पासवान (18) पुत्र कन्हैया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने छठू को मृत घोषित कर दिया। पवन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीन भाइयों-चार बहनों में सबसे छोटे छठू की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े संवेदनशील और जनहितैषी सोच का परिचायक है स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता केन्द्रीय वित्त मंत्री का 9वां बजट 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया