बीएसए को कोर्ट से नहीं मिली राहत

लखनऊ : फर्नीचर टेण्डर को लेकर रिश्वत लेने के आरोपों में दर्ज FIR में आरोपी बनाए गए गोण्डा बीएसए अतुल कुमार तिवारी को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से राहत नहीं मिली है। दरअसल, बीएसए के अधिवक्ता ने याचिका पर बल न दिए जाने की प्रार्थना की जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए, याचिका को वापस लिए जाने की अनुमति दे दी। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ ने बीएसए अतुल कुमार तिवारी की याचिका पर दाखिल किया।

IMG-20251108-WA0044

याचिका में गोण्डा जनपद के कोतवाली नगर में मनोज पाण्डेय द्वारा रिश्वत लेने व अन्य आरोपों में दर्ज एफआईआर को चुनौती दी गई थी। कोर्ट के आदेश पर 4 नवंबर को दर्ज उक्त एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि वादी की कंपनी को फर्नीचर सप्लाई का ठेका जेम पोर्टल के जरिए मिला था। आरोप है कि बीएसए तथा डीसी जेम प्रेम शंकर मिश्रा व डीसी सिविल विद्या भूषण मिश्रा ने वादी से कहा कि उक्त काम 15 करोड़ रुपये का है, जिसके 15 प्रतिशत के हिसाब से दो करोड़ 25 लाख रुपये कमीशन वादी को देना पड़ेग। इसमें से 50 लाख रुपये उच्च अधिकारियों को देने होंगे, तभी वे आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। आरोप है कि इस तरह से बीएसए ने वादी से 22 लाख रुपये, चार लाख रुपये डीसी जेम प्रेम शंकर मिश्रा व डीसी सिविल विद्या भूषण मिश्रा को दिए, रिश्वत की बाकी रकम को लेकर अधिकारियों व वादी में विवाद हो गया, जिसके पश्चात उक्त एफआईआर दर्ज करायी गई।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित