बलिया में गर्दन काटकर युवक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव

बलिया में गर्दन काटकर युवक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव

बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर लोहटा भागीपुर स्थित नहर मार्ग पर स्थित समाधि स्थल के सामने बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मनियर थाना पुलिस के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं, थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि चंदन उर्फ बाबू सिंह (34) पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक लेकर निकला था। बुधवार की सुबह चंदन का शव नहर मार्ग पर स्थित समाधि स्थल के सामने पड़ा था। सूचना पर पहुंचे संतोष उर्फ सरल ने मृतक की पहचान अपने भाई के रूप में की। चंदन की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 19 नवंबर को बड़सरी जागीर गांव में चंदन सिंह (34) की धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मृतक चंदन सिंह के खिलाफ पहले से करीब 5-6 मुकदमे दर्ज थे। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार,  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक चंदन सिंह के विरुद्ध करीब 5-6 मुकदमे पहले से पंजीकृत है। मनियर पुलिस ने उसे कई बार चालान भी किया था। परिजनों ने बताया कि चंदन की शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध ठीक न होने के कारण उसकी पत्नी काफी समय से अलग रह रही है।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह