बलिया में पलटी बेकाबू पिकअप, तीन घायल

बलिया में पलटी बेकाबू पिकअप, तीन घायल

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के सोनबरसा चौराहा के पास तेज रफ्तार पिकप असंतुलित होकर गड्डे में पलट गई। घटना में पिकप चालक समेत तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। 


बिहार के छपरा से रविवार को हल्दी थाना क्षेत्र के शुक्ल छपरा में बारात आई थी। सोमवार की सुबह बारात की विदाई हो गई थी। लड़की पक्ष से मिले सामान पलंग, सोफा मिठाई आदि पिकप में रखकर छपरा जा रहा था। छपरा जा रही तेज रफ्तार पिकप सोनबरसा मोड़ के पास सड़क के निचे पलट गई। पिकप पलटते ही स्थानीय लोंगो ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसमें बैठे लोंगो को जैसे तैसे बाहर निकाल कर पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज शुरू कर दिया।

घायल लोंगो में पिकप चालक 40 वर्षीय हरिनारायण प्रसाद ग्राम माली थाना मुसफिल सारण, 25 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र मनोज कुमार वार्ड नम्बर 34 छपरा टाउन व 30 वर्षीय कुबेर पुत्र विनय प्रसाद मोना छपरा शामिल है। पुलिस  घटना स्थल पर पहुंच गई थी। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दिया। अस्पताल पर घायलों के परिजन पहुंच गये थे।

यह भी पढ़े बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित