बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस : CDO बोले-शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारित करें जिम्मेदार

बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस : CDO बोले-शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारित करें जिम्मेदार

बलिया : बेल्थरा रोड तहसील परिसर में आयोजित 'संपूर्ण समाधान दिवस' पर सीडीओ ओजस्वी राज (आइएएस) ने बतौर जिलाधिकारी (प्रभारी) प्रतिभाग किया और क्षेत्र के दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। सीडीओ ओजस्वी राज ने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए कड़े निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए।

इस दौरान सर्वाधिक मामले राजस्व और भूमि विवाद से संबंधित पाए गए। सीडीओ ने निर्देश दिया कि जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करे, ताकि विवादों को जड़ से खत्म किया जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-सुनवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी पाई गई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

सीडीओ ने कई शिकायतों का मौके पर ही मौजूद अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराया, जिससे फरियादियों को तुरंत राहत मिली। सरकारी जमीनों (चकरोड, तालाब, चारागाह) पर किए गए अवैध कब्जों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने राजस्व टीम को तत्काल पैमाइश कर अवैध कब्जा मुक्त कराने के कड़े निर्देश दिए। भूमि विवाद के अलावा जल भराव, बिजली कटौती, राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को फॉरवर्ड किया गया।

यह भी पढ़े 10 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...