बलिया में तीन परिषदीय स्कूलों को मिलेगा नया जीवन

बलिया में तीन परिषदीय स्कूलों को मिलेगा नया जीवन

बैरिया, बलिया : सुव्यवस्थित पढ़ाई को तरस रहे कटान पीड़ितों के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। गंगा में विलीन हो चुके स्कूलों के नवनिर्माण का न सिर्फ रास्ता साफ हुआ है, बल्कि धन भी आ गया है।बता दें कि वर्ष 2013 में गंगा के कटान में शिक्षा क्षेत्र बैरिया का प्राथमिक विद्यालय शाहपुर गंगौली, प्राथमिक विद्यालय सुघर छपरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय उदई छपरा गंगा में विलीन हो गया था। उसी समय से ये विद्यालय दूसरे विद्यालयों से सम्बद्घ थे, लिहाजा बच्चों की पढ़ाई सुव्यवस्थित नहीं हो पा रही थी।

इसको देखते हुए जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने महानिदेशक स्कूली शिक्षा से मिलकर बताया था कि उक्त तीनों विद्यालय गंगा के कटान में विलीन हो गये है। तब से तीनों विद्यालय एक ही विद्यालय पर अटैच है, जहां कटान पीड़ितों के बच्चों को पढ़ने में असुविधा होती है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश ने शासन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था, जिसके क्रम में तीनों विद्यालयों के लिए शासन से 6912677 रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इस धनराशि से किचन सेड, बच्चों के लिए कमरे और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया जाना है।

इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय केहरपुर के लिए 3084349 रुपये, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर गंगौली के लिए 1914164 रुपये व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुघर छपरा को बनाने के लिए भी 1914164 रुपये स्वीकृत कर उन्हें अवमुक्त कर दिया गया है। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार अवधेश कुमार तिवारी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि बाढ़ में विलुप्त हुए इन विद्यालयों को उन स्थानों पर पुनर्निर्माण कराया जाए, जहां इन गांवों के कटान से विस्थापित लोगों को बसाया गया है। इस सम्बंध में डीसी (निर्माण) सत्येन्द्र राय ने बताया कि बाढ़ में विलीन हो चुके तीन विद्यालयों के निर्माण के लिए पैसा आ चुका है। जल्द ही भवन निर्माण होगा। 

यह भी पढ़े Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस

 

यह भी पढ़े बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित

 

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल