बलिया में चोरों ने एक और मंदिर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर देवी-देवता का आभूषण और दानपेटी चोरी

बलिया में चोरों ने एक और मंदिर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर देवी-देवता का आभूषण और दानपेटी चोरी

बलिया : बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता गांव में स्थित भजनाश्रम मंदिर का ताला काटकर चोरों ने देवी-देवताओं का आभूषण चुरा लिया। शनिवार की सुबह श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था। अंदर का नजारा देख सभी अवाक रह गए। घटना की जानकारी होते ही मंदिर परिसर में काफी संख्या में भीड़ जुट गई, श्रद्धालुओं में घटना को लेकर काफी नाराजगी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरे व अन्य इलेक्ट्रानिक्स पड़ताल किया। फोरेंसिक टीम ने मंदिर से साक्ष्य जुटाया।

छाता गांव के बड़ा पोखरा के पास भजनाश्रम मंदिर के पुजारी राजकुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार की शाम मंदिर में पूजा करने के बाद ताला बंद कर घर चले गए। सुबह मंदिर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा देख आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी। बताया कि चोर मंदिर स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा से मंगलसूत्र, राधा कृष्ण, गणेशजी, माता रानी की प्रतिमा से चांदी के चार मुकुट सहित दान पेटिका चुरा ले गए। टूटी दान पेटिका को बगल के खेत में फेंका दिया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से पुलिस को निराशा हाथ लगी। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह बताया कि ग्रामीण अभिषेक की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...