साहित्यकारों के साथ सनबीम बलिया ने मनाया विश्व हिंदी दिवस

साहित्यकारों के साथ सनबीम बलिया ने मनाया विश्व हिंदी दिवस

बलिया : विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सनबीम स्कूल, अगरसंडा के प्रांगण में साहित्यिक संगोष्ठी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉ. (प्रोफेसर) महेश दिवाकर (डी.लिट्.) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. महेश दिवाकर, विशिष्ट अतिथि डॉ. गणेश पाठक और कार्यक्रम संयोजक श्री  राजेश कुमार सिंह 'श्रेयस' (अध्यक्ष, युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, यूपी) के आगमन के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधन  के सचिव श्रीवत्स सिंह, निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

 

IMG-20260110-WA0005

यह भी पढ़े Ballia Education : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में दिखी 'सृजन शक्ति' की अद्भुत छटा, कुलपति ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह


निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने अपने सम्बोधन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  डॉक्टर महेश दिवाकर जी का सानिध्य प्राप्त होना आप सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है। उनकी विद्वता और अनुभव से आप यह सीख सकेंगे कि हिंदी कैसे आज वैश्विक मंच पर अपनी पहचान सशक्त कर रही है। मैं आशा करता हूँ कि आज का यह संवाद आप सभी के भीतर अपनी मातृभाषा और साहित्य के प्रति एक नई चेतना जागृत करेगा।

यह भी पढ़े इन विन्दुओं पर बलिया पुलिस का फोकस, क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

मुख्य वक्ता डॉ. महेश दिवाकर ने हिंदी साहित्य का वैराट्य विषय पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का आधार है। उन्होंने वैश्विक पटल पर हिंदी के बढ़ते प्रभाव और साहित्य के माध्यम से समाज में आने वाले बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को लिखने के लिए प्रेरित करते हुए विविध विधाओं के विषय में विस्तार से समझाया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. गणेश पाठक और राजेश कुमार सिंह 'श्रेयस' ने भी विद्यार्थियों से अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने सभी साहित्यकारों से अपने मन में उमड़ रहे अनेकों प्रश्न पूछ अपनी जिज्ञासा शांत की। प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा के प्रति सदैव कृतज्ञ रहने की सलाह दी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज