पूर्व मंत्री नारद राय के बयान पर सपा विधायक रिजवी का करारा पलटवार, बोले...

पूर्व मंत्री नारद राय के बयान पर सपा विधायक रिजवी का करारा पलटवार, बोले...

बलिया : समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सचिव व सिकंदरपुर के विधायक मु. जियाऊदीन रिजवी ने पूर्व मंत्री नारद राय की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा है कि जिस समाजवादी पार्टी ने उन्हें फर्श से अर्स तक पहुंचाया, उसमें ताला लगाने की बात कहना छोटा मुंह बड़ी बात हैं। सपा किसी एक आदमी के बूते खड़ी नही हैं, बल्कि लाखों लाख कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के बल पर खड़ी हैं।

मंगलवार को जारी अपने बयान में विधायक मु. रिजवी ने नारद राय द्वारा समाजवादी पार्टी और पार्टी मुखिया के संबंध में कही बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसी पार्टी के दम पर नारद राय दो बार विधायक और मंत्री बने थे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खास कर अल्पसंख्यक और पिछड़ों ने अपने कंधे पर नारद राय को उठा कर वहा तक पहुंचाया हैं और आज व्यक्तिगत स्वार्थ में उन गरीब पिछड़े और अल्पसंख्यकों को धोखा देकर उनके हक को लूटने और उन्हें डराने वाली ताकतों के इशारे पर अनर्गल बयान सर्वत्र निन्दनीय हैं।

मु. रिजवी ने अपने बयान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भी ढाढस बंधाया है। कहा कि स्व. मुलायम सिंह जी की साइकिल तेज गति से चल रही हैं। आगे भी चलेगी। आप लोग निराश मत होना। मैं हर कदम अपके साथ हूं और रहूंगा। मुलायम सिंह यादव की साइकिल किसी एक मौकापरस्त के जाने से न तो कमजोर होगी, ना ही अखिलेश यादव का करवा कम होगा।

यह भी पढ़े बलिया में आटोपार्टस की दुकान में लगी भीषण आग, कार समेत लाखों का सामान स्वाहा

राजनीति में खत्म वह लोग होंगे, जो उछल कूद करेंगे। ताला तो उनके राजनीति पर लगेगी, जो विचारधारा से समझौता करेंगे। सपा विधायक ने कहा अंतिम चरण के मतदान आते आते फासिस्टवादी ताकतों का अन्त होना निश्चित हो गया हैं। गठबन्धन कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे रहे। इधर उधर आने जाने वालों के ऊपर अपना समय बर्बाद करने से बेहतर हैं, जनता के बीच परिश्रम करना।

यह भी पढ़े लापरवाही पर बलिया डीएम सख्त : दो अधिकारियों का रोका वेतन, कई को मिली कड़ी फटकार

इण्डिया गठबंधन की सरकार बनते ही इनके जुबान पर ताला अपने आप लग जायेगा। विधायक ने बलिया, सलेमपुर और घोषी लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से पुरजोर मेहनत की अपील किया।

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग