स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र मिलकर करें बच्चों का सर्वांगीण विकास : बीएसए




एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने पुनः भारत एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, डायट प्रवक्ता सुमित कुमार भास्कर ने को लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों को लेकर तमाम जानकारियां दी। एसआरजी चित्रलेखा सिंह ने माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा आदर्श बाल वाटिका कक्षा कक्ष की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण किया। एसआरजी संतोष चंद तिवारी ने समुदाय एवं अभिभावकों की पूर्व प्राथमिक शिक्षा में भूमिका पर प्रकाश डाला।उत्सव का शुभारम्भ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रसड़ा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। जबकि स्वागत गीत की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रेवती की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। संचालन नगर क्षेत्र के एआरपी डॉ. शशि भूषण मिश्रा व आभार व्यक्त जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) ओम प्रकाश सिंह ने किया।

इन्हें मिला सम्मान
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्री प्राइमरी हेतु किए जाने वाले प्रयासों से जन समुदाय को अवगत कराने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वय से प्रत्येक शिक्षा-क्षेत्र से दो निपुण छात्रों को प्रमाण पत्र मोमेंटो एवं स्टेशनरी तथा उत्कृष्ट नोडल शिक्षक, नोडल शिक्षक संकुल, नोडल आंगनवाड़ी सुपरवाइजर तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी से बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सम्मानित किया। इसमें दुबहर शिक्षा क्षेत्र से नोडल शिक्षक अखिलेश सिंह व निशा सिंह कम्पोजिट विद्यालय डुमरी, प्रतिमा उपाध्याय प्रावि अमृतपाली, राजेश पांडे नोडल संकुल शिक्षक कंपोजिट विद्यालय दुबहर मिल्की, विपिन जायसवाल कन्या प्रावि मझौली के अलावा बच्चों में रवि कुमार व सोनाक्षी वर्मा कंपोजिट विद्यालय डुमरी, खुशी पांडे प्रावि अमृतपाली शामिल हैं।
निभाई सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में एआरपी भवतोष कुमार पांडे, लालजी यादव, राम रतन सिंह यादव, सुनील कुमार सिंह यादव, विजय कुमार ,प्रभाकर राय, अल्ताफ अहमद, विनोद यादव, राम प्रकाश सिंह, रवि यादव, अशोक कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, प्रतिमा उपाध्याय, मंदाकिनी द्विवेदी, रंजना पांडे, प्रीति गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, पूनम सिंह, संजीव मौर्य, सुजीत कुमार, संतोष कुमार, सरफुद्दीन अंसारी, आईटी टीचर जितेंद्र कुमार सिंह, अनुदेशक अवधेश कुमार तथा अन्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Related Posts
Post Comments



Comments