Road Accident in Ballia : डम्पर के धक्के से युवक की मौत, दूसरा रेफर
On



बलिया : एनएच 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्ण छपरा गांव के सामने गुरुवार की रात डंपर के धक्के से दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी अजीत यादव (25) की मौत हो गई। जबकि रामबाबू यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर रात लगभग 9 बजे बैरिया से अपने गांव सुकरौली जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस मौके से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। वहां के चिकित्सकों ने जांच के बाद अजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामबाबू यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक अजीत यादव दिल्ली के किसी कंपनी में नौकरी करता था।एसएचओ बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Jan 2026 22:47:13
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...


Comments