Rakshabandhan 2025 : इस बार भद्रा नहीं लग रहा राखी पर 

Rakshabandhan 2025 : इस बार भद्रा नहीं लग रहा राखी पर 

Rakshabandhan 2025 : शनिवार 09 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा। शिवजी के प्रिय श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन होने वाले इस पावन त्योहार में इस बार भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए बहनें निश्चिंत होकर अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। सनातन धर्म की यह विशेषता रही है कि हर पारिवारिक संबंध के लिए त्योहार मनाने का विधान है। रक्षा-सूत्र भाई को अपनी बहन की बराबर याद दिलाता रहता है। यह पर्व महाराज दशरथ के हाथों अपने माता-पिता के साथ तीर्थयात्रा कर रहे श्रवण कुमार की मृत्यु से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए इस दिन रक्षा सूत्र सर्वप्रथम गणेश जी को बांधने के बाद श्रवण कुमारको ही अर्पण किया जाता है। रक्षासूत्र में सरसों, केसर, चंदन, अक्षत और दूब जरूर बांधना चाहिए। रक्षा सूत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

रक्षा-सूत्र बांधते समय इस मंत्र का वाचन करें- 'येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।। राखी दाहिनी कलाई पर ही बांधनी चाहिए। संभव हो तो रक्षा-सूत्र के बांधने तक भाई और बहन दोनों उपवास रखें। बहन भाई को मिठाई खिलाती है, आशीर्वाद देती है, तो भाई अपनी बहन की सुरक्षा और खुशहाली के लिए वचनबद्ध हो जाता है। बहन को कपड़े और धन आदि प्रदान करता है।

अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो इस दिन वरुण देवता की पूजा करें। वरुण देवता की पूजा आपके शत्रुओं का नाश कर देगी। आज के दिन ही भगवान विष्णु ने देवताओं की प्रार्थना पर वामन अवतार लेकर राजा बलि  को स्वर्गलोक से वंचित किया था। महाराष्ट्र में नारियल पूर्णिमा या श्रावणी के दिन लोग नदी से समुद्र के तट पर जाकर अपने जनेऊ बदल लेते हैं। इसके अलावा लोग लक्ष्मी के पिता समुद्र देव की भी पूजा करते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार 12 वर्ष तक चले देव-दानव युद्ध में देवराज इंद्र जब दानवों से हारने लगे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने रक्षा-सूत्र बांध कर उन्हें विजयी बनाया था। प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों के उपदेश की पूर्णाहुति इसी दिन होती थी। वे अपने पास आए राजाओं के हाथों में रक्षा-सूत्र बांध कर उन्हें समस्त प्रजा की रक्षा करने का संकल्प कराते थे। इसी को ध्यान में रख कर बहुत से लोग आज भी अपने कुल ब्राह्मणों से रक्षा-सूत्र बंधवाते हैं।

यह भी पढ़े बीएसए को कोर्ट से नहीं मिली राहत

ज्योतिषाचार्य
डॉ  अखिलेश कुमार उपाध्याय 
इंदरपुर, थम्हनपुरा, बलिया 
9918861411

यह भी पढ़े Ballia News : सड़क हादसे में वार्ड ब्वाय की मौत, पत्नी रेफर

 Dr akhilesh Upadhyay

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन