27 व 28 नवम्बर को बलिया में लगेगा रोजगार मेला, देखें योग्यता और उम्र
On



बलिया : निदेशक, सेवायोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे उत्तर प्रदेश रोज़गार मिशन की श्रृंखला में जनपद के बरोजगार युवक एवं युवतियों को सेवायोजन सहायता/सेवायोजित कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय रोजगार मेला 27 एवं 28 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय (तारा निवास गली, सतनी सराय, बलिया) में आयोजित है।
इस मेले में रुद्रपुर कालेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी रुद्रपुर, उत्तराखंड की ओर से 12वीं तथा आईटीआई पास बालक-बालिकाओं के लिए मल्टीनेशनल कम्पनी राठौ स्टीयरिंग प्रा.लि. बावल, हरियाणा में नौकरी ऑन जॉब ट्रेनिंग के साथ साथ निःशुल्क डिप्लोमा पॉलिटेक्निक, मैकेनिकल इंजियरिंग कोर्स करने का सुनहरा अवसर है। योग्यता इण्टर, आईटीआई, स्नातक पास। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। साक्षात्कार द्वारा चयन किया जाएगा।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 07:33:32
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में ग्रस्तोदित...


Comments