बलिया के शिक्षकों का खराब हो रहा CIBIL स्कोर, 27 नवंबर को आंदोलन का अल्टीमेटम

बलिया के शिक्षकों का खराब हो रहा CIBIL स्कोर, 27 नवंबर को आंदोलन का अल्टीमेटम

बलिया : परिषदीय विद्यालयों के लगभग 16,000 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी पिछले एक वर्ष से वेतन में देरी की समस्या से परेशान हैं। न्यायालयी बाधा एवं प्रशासनिक विलम्ब के कारण हर माह वेतन देर से जारी हो रहा है, जबकि अक्टूबर 2025 का वेतन अभी तक कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हुआ है। इसके चलते शिक्षकों पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

शिक्षकों ने बताया कि वेतन समय से न मिलने के कारण लोन की EMI समय पर जमा नहीं हो पा रही, जिससे CIBIL स्कोर खराब हो रहा है। वहीं बच्चों की फीस, चिकित्सा व्यय, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। लगातार एक वर्ष से जारी इस समस्या ने कर्मचारियों को मानसिक और आर्थिक रूप से अत्यंत प्रभावित किया है।

इसी समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर जनपद के सभी शिक्षक संगठनों ने हाल ही में एकजुट होकर बेसिक शिक्षा परिषद संयुक्त मोर्चा बलिया का गठन किया है। 20 नवंबर 2025 को आयोजित बैठक में सभी संगठनों ने एक स्वर में मांग उठाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को एक स्मरण पत्र सौंपा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़े बलिया में स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों के बीच मनी सेनानी भगवान देव सिंह की पुण्यतिथि

 

यह भी पढ़े घने कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने बढ़ा दी ठंड : अलाव का सहारा ले रहे लोग, बलिया में ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखे बच्चे

 

संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट कहा है कि यदि 26 नवंबर 2025 तक वेतन समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो 27 नवंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हजारों शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उग्र प्रदर्शन करेंगे। कहा कि हम बच्चे को राष्ट्र निर्माण की नींव बनाते हैं, लेकिन खुद भुखमरी के कगार पर खड़े हैं। एक साल तक वेतन समय से न देना केवल लापरवाही नहीं, अपितु शिक्षक समाज के साथ घोर अन्याय और अपमान है। हम चुप नहीं बैठेंगे। अब धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है और जब तक वेतन भुगतान की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संयुक्त मोर्चा में शामिल प्रमुख संगठन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महिला शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, अटेवा, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत (1160), प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत, मृतक आश्रित शिक्षक कर्मचारी संघ, अनुदेशक संघ, पूर्व ARP संघ तथा जनपद के सभी मान्यता प्राप्त अन्य शिक्षक संगठनों ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर