बलिया में भीषण Road Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चार लड़कों की दर्दनाक मौत

बलिया में भीषण Road Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चार लड़कों की दर्दनाक मौत

Road Accident in Ballia : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पर्वतपुर-घेराई मार्ग पर महुआ बाग के पास मंगलवार देर रात अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक रामपुर कला तथा दो हरदतपुर गांव के दिवाकरपुर के हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान रामपुर कला गांव निवासी सत्यम राजभर (20), राजा कुमार (18), दिवाकरपुर गांव निवासी विकास (21) और अनीश (16) के रूप में हुई है। घायल अभिषेक (18) का इलाज चल रहा है।

IMG-20251108-WA0044

बताया जा रहा है कि रामपुरकला गांव के युवक सत्यम राजभर, राजा राजभर तथा हरदतपुर गांव के दिवाकरपुर निवासी विकास उर्फ विशाल राजभर, अनीश राजभर व अभिषेक राजभर बोलेरो से दिवाकरपुर से रामपुरकला गांव जा रहे थे। मंगलवार रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो महुआबाग के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बांसडीह ले गई, जहां चिकित्सकों ने सत्यम और विशाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने राजा, अनीश व अभिषेक को वाराणसी रेफर कर दिया। राजा की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वही अनीश राजभर की वाराणसी ट्रामा सेंटर में बुधवार सुबह मौत हो गई। घायल अभिषेक (18) पुत्र कीनू राजभर वाराणसी अस्पताल में उपचार जारी है।

यह भी पढ़े बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह