Ballia News : बेटी की मौत पर थाने पहुंचे पिता, जेठ गिरफ्तार

Ballia News : बेटी की मौत पर थाने पहुंचे पिता, जेठ गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान चितबड़ागाँव थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में वांछित अभियुक्त रणजीत सिंह पुत्र स्व. विजय कुमार सिंह (निवासी बीबीपुर थाना चितबड़ागांव) को गिरफ्तार किया है।

रविवार को चितबड़ागांव थाना पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि 'मैं अपनी लड़की की शादी 29 जून 2017 को हिन्दु रीति-रिवाज से सम्पन्न किया था। शादी के कुछ दिन बाद उसके पति व घर वालों द्वारा बिजनेस के लिए पैसे की मांग की जाने लगी। मेरी पुत्री पैसा देने से इन्कार कर दी, तब उसके पति अंगद और भसुर रणजीत तथा उसकी सास द्वारा मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। 29 अक्टूबर 2025 को मैंने अंगद के मोबाइल पर फोन किया तो बताया कि आपकी लड़की मर गयी, जिसका पंचातयनामा व पोस्टमार्टम हो चुका है। पिता ने तहरीर में बताया कि उसे विश्वास है कि उनकी पुत्री अंकिता ससुराल वालों की प्रताड़ना से मजबूर होकर मरी है।

IMG-20251108-WA0044

यह भी पढ़े बलिया के शिक्षक नेता ने मध्यम और नौकरी पेशा लोगों के लिए बताया निराशाजनक

पुलिस ने तहरीर के आधार पर 108 बीएनएस पंजीकृत करने के साथ ही त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष चितबड़ागांव दिनेश पाठक मय हमराह उप निरीक्षक अतुल कुमार मय हमराह हेड कां. अरविन्द यादव के साथ मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रणजीत सिंह पुत्र स्व. विजय कुमार सिंह को बीबीपुर प्रथम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया