Ballia Breaking : खंडहरनुमा मकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Ballia Breaking : खंडहरनुमा मकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बलिया : सिकंदरपुर कस्बे के मैनापुर मोहल्ले की एक खंडहर मकान में युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक की शिनाख्त सुमन्त वर्मा (22) पुत्र सुदामा वर्मा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, यह तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पर मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार सुमन्त शुक्रवार की रात मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ गांव में ही पार्टी कर रहा था। रात करीब नौ बजे के बाद परिवार ने उसकी मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। देर रात तक सुमन्त घर नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी तलाश करने लगे, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे मृतक की दादी सहरोजा देवी के पास मोहल्ले की ही एक महिला ने आकर बताया कि युवक का शव एक खंडहरनुमा मकान में पड़ा है।

इसकी जानकारी होते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सभी दंग रह गए। बताया जा रहा है कि जिस मकान में सुमंत का शव मिला है, वह अशोक का है और वर्षों से खंडहरनुमा पड़ा है। वहां कोई नहीं रहता। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा ने शव के पास के साक्ष्य बरामद कर जांच शुरू कर दिए। संदेह में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस घटना की कई एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर बलिया में उबाल, फूंका गया मोहम्मद यूनुस का पुतला

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia Education : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में दिखी 'सृजन शक्ति' की अद्भुत छटा, कुलपति ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर
बलिया : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन...
21 January Ka Rashifal : इन चार राशि वालों की बढ़ सकती है आय, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस