BALLIA BREAKING : ददरी मेला में 20 नवम्बर को कॉमेडी नाइट्स, जरूर आइएं
On



बलिया : ऐतिहासिक ददरी मेला को भव्यता देने में जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से जुटा है। इसी क्रम में आज यानि 20 नवम्बर को पहली बार ददरी मेले के भारतेन्दु मंच पर कॉमेडी नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के हास्य कलाकार रवीन्द्र जॉनी, राजा रैंचो, जूनियर जॉनी लीवर व सबरस मुर्सानी इत्यादि ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। शाम 7 बजे से आयोजित इस कॉमेडी नाइट्स का मुख्य उद्देश्य ददरी मेले में आने वाले सभी दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर एक यादगार संध्या प्रदान करना है। जिला प्रशासन ने समस्त जनपदवसियों को कॉमेडी नाइट्स आमंत्रित किया है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
17 Mar 2026 06:11:57
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...


Comments