बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, NDA की बैठक में लगी मोहर

बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, NDA की बैठक में लगी मोहर

Bihar News : बिहार में 10वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पुरानी सरकार में डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नई सरकार में भी उपमुख्यमंत्री बनेंगे। 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की पटना के गांधी मैदान में भव्य तैयारी की गई है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अवाला देश भर की नामचीन हस्तियों को बुलावा भेजा गया है, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस बीच, बुधवार को बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। NDA के विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। अब औपचारिक तौर पर यह फाइनल हो गया है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। 20 नवंबर को सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। वह पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न मिलते ही 7 दिन बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2005 में आरजेडी शासन को चुनौती देते हुए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटे, यहीं से 'गुड गवर्नेंस' का उनका ब्रांड मजबूत हुआ। 2014 में एनडीए से नाता तोड़ा और हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद छोड़ दिया और 2015 में लालू प्रसाद यादव के साथ हाथ मिलाया और तेजस्वी को डिप्टी सीएम बनाकर सरकार बनाई, लेकिन 2017 में एक बार फिर महागठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हो गए। 2022 में नीतीश ने एक बार फिर एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ आ गए, लेकिन 2024 में दोबारा एनडीए की ओर रुख किया। अब 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के साथ ही वह 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, होंगी कार्यशालाएं

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह