Ballia News : चार दिन बाद मिला युवक का शव, मची चीख- पुकार

Ballia News : चार दिन बाद मिला युवक का शव, मची चीख- पुकार

मझौवां, बलिया : चार दिन पहले अंतिम संस्कार के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव रविवार को प्रसाद छपरा प्राइमरी पाठशाला के पास उतराया मिला। परिजनों ने शव को नदी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

बता दें कि बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव से बृज सोनी की पत्नी के अंतिम संस्कार में गांव निवासी संतोष गोस्वामी (40) शामिल होने आये थे। हुकुम छपरा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान करते समय संतोष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से वे लगातार तलाश की तलाश कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह के बावजूद जिला और पुलिस प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण वे निराश हो चुके थे, लेकिन चौथे दिन शव स्वतः गंगा नदी में उतराता हुआ मिला।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित

 

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया