7 फेरे लिए, डीजे पर दूल्हे संग नाची, लेकिन विदाई से पहले गायब हो गई दुल्हन

7 फेरे लिए, डीजे पर दूल्हे संग नाची, लेकिन विदाई से पहले गायब हो गई दुल्हन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देर रात तक शादी की सारी रस्में हंसी-खुशी हुईं। जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन ने साथ में DJ पर डांस किया। 7 फेरे हुए। दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा, लेकिन विदाई से पहले दुल्हन गायब हो गई। दुल्हन के गायब होने की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर लड़की और लड़के वालों से पूछताछ की। शादी होने के बावजूद बिना दुल्हन के ही दूल्हा बारात लेकर लौट गया। दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष के खिलाफ शिकायत की है। 

Barabanki News : बाराबंकी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद विदाई से पहले दुल्हन गायब हो गई। कई घंटों की तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला, तो मजबूरन दूल्हे को बिना दुल्हन बारात संग वापस लौटना पड़ा। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शादी में कोई कमी न रहे, इसके लिए दूल्हे ने अपनी तीन बीघे जमीन 1.60 लाख रुपए में गिरवी रखकर दुल्हन के लिए जेवर बनवाए थे। करीब 90 बाराती 11 गाड़ियों में बारात लेकर आए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे का है। यहां के निवासी बंशीलाल गौतम की बेटी पल्लवी की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील गौतम के साथ तय हुई थी। धूमधाम से बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ। द्वारपूजा की रस्में पूरी की हुई। देर रात सात फेरों के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। दूल्हा सुनील कुमार और दुल्हन पल्लवी ने मंच पर जयमाल के बाद डीजे पर डांस भी किया।

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

सुबह जैसे ही विदाई की तैयारी शुरू हुई, दुल्हन अपने कमरे में नहीं थी। परिवारजन को शुरुआत में लगा कि वह कहीं आसपास ही होगी, लेकिन दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चला। इससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद यह बात सामने आने लगी कि दुल्हन संभवतः अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद उसने रात में ही मौका पाकर प्रेमी के साथ भागने का प्लान अमल में लाया। जांच-पड़ताल चल रही है।

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषरचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी। संतान...
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े