बलिया में आटोपार्टस की दुकान में लगी भीषण आग, कार समेत लाखों का सामान स्वाहा

बलिया में आटोपार्टस की दुकान में लगी भीषण आग, कार समेत लाखों का सामान स्वाहा

बलिया : बांसडीह नगर से सटे बांसडीह-सहतवार मार्ग पर रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक आटो पार्टस की दुकान में आग लगने से 25 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकान के बाहर खड़ी एक कार भी जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

कस्बा निवासी गिरधारी गुप्ता की यूनियन बैंक के पास रौनियार आटोमोबाइल्स नाम से दुकान है। वह दुकान बंद कर घर चले गये थे। देर रात दुकान में आग लग गई। आग की सूचना सड़क पर जा रहे लोगों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड सहित दुकान के मालिक को देते हुए मौके पर पहुंची तो दुकान से आग की लपटे निकल रही थी। फायर बिग्रेड के जवानों ने मोर्चा संभाला और करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया।

अगलगी की इस घटना से दुकान में रखे कई लिवगार्ड इनवर्टर, बैटरी, गाड़ियों के लिए नए मोबिल सहित वाहनों के स्पेयर पार्ट्स आदि लाखों रुपए के समान जल कर राख हो गया। दुकान के पास ही सर्विसिंग के लिए आए कई ट्रैक्टर भी रखे हुए थे, जिसे फायर बिग्रेड के जवानों ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया। दुकान के पास ही दुकानदार की चार पहिया वाहन थी, जिसे आग ने अपने आगोश में लेते हुए खाक कर दिया। दुकानदार गिरधारी गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए। आग कैसे लगी, कुछ जानकारी नहीं है। मेरा लगभग 25 लाख रूपये के  सामान के अलावा एक कार जली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह