बलिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

बलिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Ballia News : मनियर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो पीड़िता का पड़ोसी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 65(1), 352, 351 (3) बीएनएस व 5एल/5 जे(2)/6 पाक्सो एक्ट के तहत चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोसी गोलू राजभर ने इसी साल जून में कथित रूप से दुष्कर्म किया था। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई, जब किशोरी गर्भवती हो गई। इस सम्बंध में प्रतिवादी के घर पूछने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी वादी को दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 65(1), 352, 351 (3) बीएनएस व 5एल/5जे(2)/6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही आरोपी को बस स्टैण्ड मनियर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक, हेड कां. श्यामदुलार यादव, कां. मुकेश यादव व चालक हेड कां. सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।


रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा