Ballia News : एससी-एसटी एक्ट में दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल कारावास, अर्थदंड भी लगा

Ballia News : एससी-एसटी एक्ट में दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल कारावास, अर्थदंड भी लगा

बलिया : OPERATION CONVICTION के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने धारा 323, 34, 504, 506 भादवि व 3(1) (X) SC ST  एक्ट के मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष का साधारण कारावास तथा 16,500-16,500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण वर्ष 2011 का है। मनियर थाने में वादी ने विपक्षियों के खिलाफ शिकायत किया था कि वादी तथा वादी के भाई को जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज के साथ लाठी डण्डे से मारापीटा गया।जान माल की धमकी दी गई। पुलिस ने धारा 323, 34, 504, 506 भादवि व 3(1) X SC ST एक्ट के तहत सुदर्शन गुप्ता पुत्र स्व. सुखदेव गुप्ता व मन्टू गुप्ता पुत्र सुदर्शन गुप्ता (निवासी रिगवन थाना मनियर) के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की।

विशेष न्यायाधीश (SCST) अपर सत्र न्यायालय बलिया में 19 नवम्बर को बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी की। अदालत ने धारा 323/34 भादवि में दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक अभियुक्त को 06-06 माह का कारावास व 500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 15 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, धारा 504 भादवि में दोषसिद्ध पाते हुये प्रत्येक अभियुक्तगण को 01-01 वर्ष का कारावास व एक-एक हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह भी पढ़े UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

धारा 506 भादवि में दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक अभियुक्त को 03-03 वर्ष का कारावास व तीन-तीन हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। धारा 3(1) (X) SCST एक्ट में दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक अभियुक्त को तीन-तीन वर्ष का कारावास व बारह-बारह हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन अधिकारी अशोक कुमार ओझा रहे।

यह भी पढ़े बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, होंगी कार्यशालाएं

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय