बलिया में लाठी-डंडे से पीटकर युवक को मार डाला, एक दिन पहले ही मुम्बई से लौटा था घर

बलिया में लाठी-डंडे से पीटकर युवक को मार डाला, एक दिन पहले ही मुम्बई से लौटा था घर

बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवती कस्बे में पट्टीदारी विवाद में एक युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

रेवती कस्बे के तुरहा टोला निवासी लालबहादुर तुरहा (45) मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सुनीता देवी अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहती है। चार दिन पहले सुनीता देवी का पट्टीदार की महिलाओं से झगड़ा हुआ था, जिसमें सुनीता ने अपनी पिटाई का आरोप लगाया था। सुनीता ने इसकी जानकारी फोन पर अपने पति लालबहादुर को भी दी थी।

सूचना मिलने पर लालबहादुर सोमवार की रात मुंबई से घर लौटा। मंगलवार की सुबह लालबहादुर ने पट्टीदारों से पूछ ताछ की तो पट्टीदारों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे लालबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने उसे सीएचसी रेवती ले गये, जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे बलिया, फिर मऊ और वाराणसी ले गये। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। लालबहादुर की मां फुलझरिया देवी ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह