Ballia News : दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, युवक समेत चार रेफर

Ballia News : दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, युवक समेत चार रेफर

मझौवां, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में दो पक्षों के बीच रविवार की शाम जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

गोपालपुर गांव निवासी शुभ नारायण तिवारी (60) पुत्र स्व.सरजू तिवारी, धनंजय तिवारी (70) पुत्र स्व. सरजू तिवारी तथा दूसरे पक्ष के भुवनेश्वर तिवारी (60) व रजनीकांत तिवारी (35) सुघर छपरा चिमनी से पूर्व दिशा में खेतों में कुछ कार्य कर रहे थे। तब तक आपसी कहा सुनी में झगड़ा हो गया और लाठी डंडे चलने लगे। जिसमे चारों लोग घायल हो गए। इस संबंध में एसआई पन्नालाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने चारों घायलों को सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे कि कार्यवाही की जाएगी।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया