महिला आरक्षी अनु ने भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित होकर भारत की जीत में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

महिला आरक्षी अनु ने भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित होकर भारत की जीत में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी एवं कमिश्नरेट गाजियाबाद में नियुक्त महिला आरक्षी अनु का भारतीय महिला कबड्डी टीम (सीनियर) के लिए चयन 2nd Women Kabaddi World Cup 2025 (15 से 25 नवम्बर 2025, ढाका, बांग्लादेश) हेतु किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "कुशल खिलाड़ी योजना" के अंतर्गत चयनित आरक्षी अनु ने अपने समर्पित अभ्यास, अनुशासित प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट खेल-कौशल के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

18.11.2025 को खेले गए भारत बनाम थाईलैंड (India vs Thailand) मुकाबले में भारतीय टीम ने 65–20 से शानदार जीत दर्ज की, जिसमें आरक्षी अनु का उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय योगदान रहा। अपनी फुर्ती, तकनीक और प्रभावी प्रदर्शन से उन्होंने टीम को कई महत्वपूर्ण अंक दिलाए और जीत के लक्ष्य को सशक्त बनाया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनका प्रभावी प्रदर्शन न केवल उप्र पुलिस ही नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियों एवं युवा प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है। पुलिस महानिदेशक उप्र राजीव कृष्ण द्वारा महिला आरक्षी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तरोत्तर उन्नति तथा भारत की विजय यात्रा हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह