Road Accident In Ballia : दुकान पर बैठे पांच लोगों पर चढ़ी बेकाबू कार, एक की मौत

Road Accident In Ballia : दुकान पर बैठे पांच लोगों पर चढ़ी बेकाबू कार, एक की मौत

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने दुकान पर बैठे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां एक की हालत गंभीर है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शिवजी गोड़, श्यामजी गोड़, अंकित गोड़ और उनकी दादी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक तेज रफ्तार कार उन पर चढ़ा दिया। हादसे में अगनू गोड़ की मौत हो गई, जबकि उषा देवी पत्नी शिवजी गोड़, श्याम जी गोड़ और अंकित गोड़ घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां अंकित गोड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपित की तलाश में जुट गई है। मृतक के पुत्र मंटू गोड़ की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय