कोर्ट से सजा के बाद पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही बर्खास्त

कोर्ट से सजा के बाद पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही बर्खास्त

UP News : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में नेपाल सीमा से सटे जरवा थाने में दो वर्ष पहले सामने आए अवैध वसूली प्रकरण में बड़ी कार्रवाई हुई है। दोषी पाए गए दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शनिवार की देर रात बर्खास्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अदालत से सजा पाए आरक्षी ध्रुप चंद्र और राजू यादव पर यह कार्रवाई विभागीय परीक्षण के बाद की।

थाना जरवा में 4 सितंबर 2023 को दर्ज मुकदमे में दोनों पुलिसकर्मियों पर एक युवक से अवैध वसूली का आरोप सिद्ध हुआ था। विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, गोरखपुर की अदालत ने 21 जनवरी 2025 को दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इसी आधार पर शनिवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी (दंड एवं अपील) नियमावली के तहत दोनों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 

एसपी विकास कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए भ्रष्टाचार अत्यंत गंभीर अपराध है। जनता का विश्वास तोड़ने वाले किसी भी कर्मचारी के लिए विभाग में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने चेताया कि आगे भी भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग व अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर ऐसे ही कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह