Ballia News : जीप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Ballia News : जीप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

मझौवा, बलिया : जीप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा निवासी रितेश सिंह (24) साइकिल से किसी काम से रामगढ़ चट्टी पर गये थे। वहां से वापस लौटते वक्त एनएच 31 (बलिया-बैरिया मार्ग) पर स्थित हुकुमछपरा के पास पीछे से आ रही जीप ने जोरदार टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। हल्दी पुलिस ने मृतक के चाचा मंजीत सिंह की तहरीर पर जीप चालक बैरिया थाना क्षेत्र के भीखाछपरा निवासी मुकुल चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट