Ballia News : सड़क हादसे में वार्ड ब्वाय की मौत, पत्नी रेफर

Ballia News : सड़क हादसे में वार्ड ब्वाय की मौत, पत्नी रेफर

Ballia News : रसड़ा-नगरा मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े डंफर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार आयुर्वेदिक चिकित्सालय छितौनी में कार्यरत वार्ड ब्वाय धर्मेंद्र कुमार (55) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी पत्नी प्रतिभा (51) गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

IMG-20251108-WA0044

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपनी पत्नी के साथ नगरा की तरफ से रिश्तेदारी से अपने गांव डेहरी लौट रहे थे। रास्ते में राघोपुर के पास सड़क किनारे खड़े डंफर से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन घायल महिला को इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

यह भी पढ़े बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले...

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया