राष्ट्रीय अविष्कार अभियान : काफी महत्वपूर्ण रहा बलिया के इस ब्लाक के छात्रों का एक्सपोजर विजिट, बच्चों ने खूब की मस्ती

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान : काफी महत्वपूर्ण रहा बलिया के इस ब्लाक के छात्रों का एक्सपोजर विजिट, बच्चों ने खूब की मस्ती

Ballia News : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक बेरूआरबारी के छात्रों का एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत गोरखपुर का भ्रमण कराया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर छात्रों को रवाना किया। इस अवसर पर संजय दूबे, उमेश सिंह व जय सिंह उपस्थित रहे।

IMG-20240308-WA0047

छात्रों ने गोरखपुर चिड़ियाघर, गोरखनाथ मन्दिर, रेलवे स्टेशन सहित अनेक दार्शनिक स्थलों का भ्रमण किया। बच्चें चिड़िया घर में खूब मस्ती के मूड में दिखे। जानवरों को देख कर काफी उत्साहित थे। किताबों में देखें चित्रों का असली रूप देख बच्चों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। एआरपी सुहैल अहमद खान व कमलेश मिश्रा ने जानवरों एवम पशु पक्षियों के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया।

यह भी पढ़े बीएसए को कोर्ट से नहीं मिली राहत

Ballia News

यह भी पढ़े Ballia News : फेफना विधानसभा के चारों मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में इन विन्दुओं पर फोकस

नोडल शिक्षक के रूप में अजीत कुमार सिंह, अरविंद शुक्ला, पूनम सिंह व अन्नू सिंह ने छात्रों के साथ अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन किया। वहीं, गोरखनाथ मंदिर में बच्चों ने भगवान के दर्शन किया। वहां मौजूद हर प्रतिमा और महत्व के बारे में समझा। बच्चों के लिए यह यात्रा काफी अच्छी और शैक्षिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। 

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन