Murder In Ballia : बलिया में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मचा हड़कम्प

Murder In Ballia : बलिया में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मचा हड़कम्प

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर चट्टी से करीब एक  किलोमीटर दूर नगरा रोड पर अंग्रेजी दारू की दुकान के पास बदमाशों ने चखना दुकानदार को गोलियों से भून दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छान-बीन में जुटी है।

गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसडी गांव निवासी संतोष सिंह उर्फ बागी पुत्र राम अवध सिंह (48) दारू की दुकान के बगल में चखना की दुकान किया था। गुरुवार की रात पौने दस बजे संतोष अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। सिर और पेट में गोली लगने से संतोष की ऑन द स्पॉट मौत हो गई।  उधर, घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच-पड़ताल में जुटी है। घटनास्थल का एफएसएल टीम गहराई से परीक्षण कर रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 02 टीमें गठित की गई है। बदमाश जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

यह भी पढ़े 4 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 8 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित