Ballia में दो भाईयों का परिवार आमने-सामने, खूब चले लाठी डंडे

Ballia में दो भाईयों का परिवार आमने-सामने, खूब चले लाठी डंडे

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव में बुधवार की रात सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं और किशोरों समेत  10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से हरिंद्र राजभर (45), पत्नी मुन्नी देवी (43), पुत्री अंजली (22), शिवानी देवी (26) व पुत्र अभय (16) तथा दूसरे पक्ष से वीरेंद्र राजभर (40), पत्नी ममता देवी (38), पुत्री संध्या (16), बालेश्वरी देवी (65) व पुत्र प्रिंस कुमार (18) शामिल है। आस-पास के लोगों सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वीरेंद्र राजभर, ममता देवी, संध्या, हरिंद्र राजभर, मुन्नी देवी और अंजली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

बताया जा रहा है कि हरिंद्र राजभर अपने गांव के ही एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई को लगा कि बड़ा भाई उनके विरुद्ध कोई शिकायत कर रहा हैं। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच कहासुनी, फिर मारपीट हो गई।  दोनों परिवार आमने-सामने आ गया और लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना मिलते ही पहुंची सिकंदरपुर पुलिस पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस निगरानी बनाए हुए हैं।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया के शिक्षक ने निजी खर्चे से विद्यालय के बच्चों को दिया स्वेटर-टोपी और ड्रेस

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर