बलिया के लिए अच्छी खबर : फेफना जंक्शन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली स्वीकृति

बलिया के लिए अच्छी खबर : फेफना जंक्शन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली स्वीकृति

बलिया: उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) प्रभारी मंत्री बलिया डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” की पहल पर फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” द्वारा जनता की मांग को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 06 सितंबर 2024 को फेफना जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु माननीय केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र प्रेषित किया गया था। केन्द्रीय रेल मंत्री ने उक्त पत्र पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में 15083/ 15084-छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस तथा 15231/ 15232 - बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस शामिल है। इन ट्रेनों के फेफना जंक्शन पर ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...