Flood In Ballia : बलिया में उग्र हुई गंगा की लहरे, हाई लेबल की ओर बढ़ रहा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

Flood In Ballia : बलिया में उग्र हुई गंगा की लहरे, हाई लेबल की ओर बढ़ रहा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

मझौवां, बलिया : लाल निशान से ऊपर बह रही गंगा का तेवर तल्ख होता दिख रहा है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों में प्रवेश करने से सम्पर्क मार्ग डूबने लगे हैं, जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। उधर, गंगा पार चक्की-नौरंगा में स्थिति भयावह है। कटार बनी नदी की धार चक्की-नौरंगा का अस्तित्व मिटाने को आतुर है। निर्माणाधीन शिव मंदिर के बाद सरकारी स्कूल रडार पर आ गया है। यहां के लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पलायन जारी है। वहीं, एनडीआरएफ टीम फ्लड एरिया में सक्रिय है। जिला प्रशासन बाढ़ नजर पर नजर बनाए हुए है। एनएच-31 की दक्षिणी पटरी वाले बंधे पर बने रास्तों को बोरियों से बंद किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े बलिया : बांसडीह लाठीचार्ज मामले में शासन की बड़ी कार्रवाई, CO का गैर जनपद स्थानांतरण

 

गायघाट गेज पर शनिवार की शाम गंगा नदी का जलस्तर 59.100 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां नदी प्रति घंटे तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। पूर्वानुमान है कि तीन अगस्त की सुबह आठ बजे जलस्तर गायघट गेज पर 59.650 मीटर की विन्दु पर पहुंच जायेगा। यहां खतरा विन्दु 57.615 मीटर तथा उच्चत्तम जलस्तर 60.390 मीटर है, जो वर्ष 2016 में रिकार्ड किया गया था। जलस्तर में लगातार बढ़ाव से सुघरछपरा के साथ ही एनएच 31 से दक्षिण बसे जगछपरा, शुक्लछपरा और गरया में पानी प्रवेश कर गया है। गोपालपुर, उदईछपरा, दूबेछपरा, नौरंगा, भुआलछपरा, उपाध्याय टोला आदि के साथ ही एनएच-31 के दक्षिण बसी बस्तियां बाढ़ का पानी फैलने लगा है। इससे आधा दर्जन से अधिक विद्यालय भी पानी की जद में आ जायेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में रेलवे ट्रैक पर आग का गोला बनी स्कार्पियो

हरेराम यादव

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जीवन देवता को साधे, क्योंकि... जीवन देवता को साधे, क्योंकि...
🌴०३ अगस्त  २०२५ रविवार 🌴।।श्रावण शुक्लपक्ष दशमी२०८२ ।।          ‼️ऋषि चिंतन ‼️ 👉दरिद्रता से बाहर निकलने और जिंदगी को सुखी-खुशहाल बनाने...
3 August ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
Ballia News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास के लिए बेलहरी गांव के सामने किसानों ने दिया धरना, प्रोजेक्ट मैनेजर ने ऐसे किया संतुष्ट
Flood In Ballia : बलिया में उग्र हुई गंगा की लहरे, हाई लेबल की ओर बढ़ रहा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
जी हां ! बलिया पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़े ट्रैक्टर चोर
बलिया में रेलवे ट्रैक पर आग का गोला बनी स्कार्पियो